जौनपुर
जौनपुर जनपद के आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए शनिवार को जफराबाद थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए शनिवार को जफराबाद थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली और रमजान के मद्देनजर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ आपसी सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग या अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो लोग होली नहीं खेलना चाहते, उनके साथ कोई जबरदस्ती न की जाए और ऐसे लोग पर्व के दौरान घरों में रहें। थानाध्यक्ष ने अपील की कि होलिका दहन से लेकर रंग खेलने तक यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
थाने के एसएसआई अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार क्षेत्र के अराजक तत्वों को चिन्हित कर रही है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बैठक में पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल, डॉ. जनार्दन सिंह, अखिलेन्द्र सिंह सहित मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर जैसे अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।
T20 वर्ल्ड कप: विल जैक्स और रेहान अहमद का धमाका, इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदाhttps://t.co/e0hBJSuS4b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 28, 2026













