बलिया: होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी सौगात, 2.26 लाख परिवारों के खातों में पहुँची गैस रिफिल राशि

बलिया

बलिया जनपद के महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने जनपद की महिलाओं को होली का विशेष उपहार दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने जनपद की महिलाओं को होली का विशेष उपहार दिया है। शनिवार को ऑफिसर्स क्लब में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान जनपद के 2,26,449 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी राशि सफलतापूर्वक स्थानांतरित की गई।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत प्रदेश भर के 1.86 करोड़ परिवारों के लिए ₹1500 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान 15 महिला लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए। उन्होंने सभी माताओं-बहनों को सुरक्षित और धुएँ से मुक्त रसोई के लिए बधाई देते हुए होली की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के हर गरीब तक आवास, आयुष्मान कार्ड और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि त्योहारों की खुशी में आर्थिक तंगी आड़े न आए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ओजस्वी राज, जिला पूर्ति अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े लाइव प्रसारण को भी दिखाया गया, जिससे लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की पारदर्शी प्रक्रिया की जानकारी मिली।

 

Voice Of News 24