बलिया
बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बांसडीह ब्लॉक मुख्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार पूरणमल चौहान (बड़गांव) और उमेश राय (मनियर) बलिया से बांसडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बिपुल शंकर तिवारी (बड़सरी) की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बांसडीह पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बिपुल शंकर तिवारी की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर अनियंत्रित रफ्तार को हादसों का मुख्य कारण बताया है।
T20 वर्ल्ड कप: विल जैक्स और रेहान अहमद का धमाका, इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदाhttps://t.co/e0hBJSuS4b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 28, 2026





















