अनूपशहर (बुलंदशहर)
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अनूपशहर-बुलंदशहर रोड स्थित डूंगरा जोगी और सुनाई के खेतों में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अनूपशहर-बुलंदशहर रोड स्थित डूंगरा जोगी और सुनाई के खेतों में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब भारी संख्या में बंदर मृत अवस्था में पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात अराजक तत्व ने खाद्य सामग्री में जहरीला पदार्थ मिलाकर बंदरों को खिला दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस और ब्लॉक के सहायक खंड विकास अधिकारी तो मौके पर पहुंचे, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी तहसील स्तर का कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर नहीं आया। इससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
गौ रक्षा सेवा समिति के संयोजक एवं कांग्रेस को-ऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्होंने उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल और तहसीलदार संजय कुमार को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।
राघव ने कहा, इतनी संवेदनशील घटना और दर्जनों बेजुबानों की मौत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों का मौके पर न पहुंचना उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस कायरतापूर्ण कृत्य को अंजाम देने वाले अज्ञात अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान सुनाई, डूंगरा जोगी और रोरा सहित दर्जनों गांवों के लोग उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को जेल भेजने की मांग की।
T20 वर्ल्ड कप: विल जैक्स और रेहान अहमद का धमाका, इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदाhttps://t.co/e0hBJSuS4b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 28, 2026




















