अनूपशहर: रंगभरी एकादशी पर ‘श्याम मयी’ हुई छोटी काशी, भव्य निशान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

अनूपशहर (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर श्री खाटू श्याम बाबा जी की भव्य निशान यात्रा और ‘शीश श्रृंगार’ का डोला निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया।

निशान यात्रा का शुभारंभ फुरा चौक स्थित काली माता मंदिर के मठ से विधि-विधान के साथ हुआ। यहाँ से शुरू होकर यह यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से गुजरी, जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बाबा का स्वागत किया गया। यात्रा का समापन केदार साह मोहल्ला स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर हुआ। पिछले 4 वर्षों से निरंतर निकल रही इस यात्रा ने इस बार भी पूरे क्षेत्र में भक्ति की बयार बहा दी।

निशान यात्रा के दौरान ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से आसमान गूंज उठा। श्याम प्रेमियों ने फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में जमकर रंगभरी होली खेली। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग—सभी भक्त भजनों की धुन पर झूमते और नाचते दिखाई दिए।

इस भव्य डोले में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की अध्यक्ष एडवोकेट पूजा गोयल और विकास गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश श्याम प्रेमी, सरवन श्याम लाडला और पंकज बृजवासी। पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा, जिससे शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Voice Of News 24