बुलंदशहर : घोसीपुरा में मुख्य मार्ग के किनारों पर लगा है कूड़े-कचरे का अंबार, ग्रामीणों के लिए इस सड़क पर चलना हो गया दुश्वार, जिम्मेदार मौन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबई विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घोसीपुरा में स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां,अराजक तत्वों की मनमानी और जिम्मेदारों की चुप्पी ने ग्रामीणों को गंदगी युक्त सड़कों पर चलने के लिए कर दिया है मजबूर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के डिबाई ब्लॉक की न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना अंतर्गत ग्राम घोसीपुरा में कुछ अराजक तत्वों द्वारा मनमानी ढंग से मुख्य मार्ग पर कूड़ा-कचरा डालने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घोसीपुरा से सूरजपुर मखैना की मुख्य सड़क पर जगह-जगह गंदगी फैलाई गई है, जिससे ट्रैक्टर, डीसीएम तो दूर, मोटरसाइकिल को भी निकालना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार समझाने के बावजूद संबंधित लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पूरे गांव के लोग कुछ व्यक्तियों की इस हरकत से परेशान हैं।

इस संबंध में ग्रामीण वीरेंद्र सिंह, डॉ. मुरारी सिंह, वीरपाल सिंह, नरेश गिरी, रामबाबू सिंह, पूर्व प्रधान फूल सिंह सहित अन्य लोगों ने विरोध जताया।

इस समस्या के समाधान हेतु ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मार्ग सुचारु रहे और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.