औरैया
औरैया जिले के दिबियापुर थाने में शनिवार को आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ के अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद कमान संभालते हुए फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण कराया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जिले के दिबियापुर थाने में शनिवार को आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ के अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद कमान संभालते हुए फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण कराया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाने पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को एक-एक कर सुना।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े कई मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय बनाकर टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए, ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
T20 वर्ल्ड कप: विल जैक्स और रेहान अहमद का धमाका, इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदाhttps://t.co/e0hBJSuS4b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 28, 2026




















