औरैया: 39 साल की सेवा के बाद उपनिरीक्षक रामशरन सोनकर हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

औरैया

औरैया जनपद में शनिवार को पुलिस विभाग के एक निष्ठावान अधिकारी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में शनिवार को पुलिस विभाग के एक निष्ठावान अधिकारी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक (U.I.) रामशरन सोनकर को भावभीनी विदाई दी।

उ0नि0 रामशरन सोनकर ने पुलिस विभाग में 39 वर्ष, 3 माह और 27 दिन का लंबा और बेदाग कार्यकाल पूरा कर अधिवर्षता सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस गौरवशाली सफर के समापन पर अपर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें फूल-माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह (उपहार), बैग और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान अधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु होने की मंगलकामना की। इस भावुक क्षण में सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने अभिभावक की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस परिवार ने उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें ससम्मान विदा किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.