महराजगंज: नीलगायों के आतंक से किसान बेहाल, गेहूं की खड़ी फसल चट कर रहे झुंड

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र से सटे दर्जनों गांवों में इन दिनों नीलगायों के आतंक ने किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र से सटे दर्जनों गांवों में इन दिनों नीलगायों के आतंक ने किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है। नीलगायों का झुंड गेहूं की तैयार हो रही खड़ी फसलों को अपना निवाला बना रहा है, जिससे अन्नदाताओं को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

क्षेत्र के ग्राम सभा चंदा गूलरभार, बसुली, जहदा, कमता, बिशोखोर और दुर्गवलिया सहित कई अन्य गांवों में नीलगायों का सबसे अधिक प्रभाव देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं, लेकिन भारी संख्या में आने वाली नीलगायें बाड़ और घेराबंदी को तोड़कर फसलों को रौंद डालती हैं।

फसलों की बर्बादी देख किसानों में शासन और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय किसानों ने बताया कि अगर जल्द ही नीलगायों के आतंक पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो उनकी पूरी लागत डूब जाएगी और परिवार के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो जाएगा। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी और वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में नीलगायों को पकड़ने या उन्हें जंगलों की ओर खदेड़ने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.