हाथरस: काल बनकर दौड़ा कंटेनर, भेड़ों के झुंड को रौंदा; 12 से अधिक की मौत

हाथरस

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भिसी मिर्जापुर के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे जा रहे भेड़ों के झुंड को बुरी तरह रौंद दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भिसी मिर्जापुर के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे जा रहे भेड़ों के झुंड को बुरी तरह रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 12 से अधिक भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफी दूर तक सड़क पर भेड़ों की लाशें और खून बिखरा नजर आया। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों के भारी आक्रोश को देखते हुए इलाके में तनाव फैल गया।

सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने सड़क पर बिखरे अवशेषों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और घायल पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सकों को सूचित किया है। पुलिस अब फरार कंटेनर और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। पशुपालक के लिए यह आर्थिक और मानसिक रूप से एक बड़ा आघात है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.