ग्रेटर नोएडा: काली थार का तांडव, पेट्रोल डलवाकर भागे दबंगों ने कर्मचारी को 10 KM तक घसीटा

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के दिल्ली-एनसीआर के बादलपुर और दादरी क्षेत्र में एक काली थार सवार दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ग्रेटर नोएडा के दिल्ली-एनसीआर के बादलपुर और दादरी क्षेत्र में एक काली थार सवार दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। वारदात की शुरुआत बादलपुर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से हुई, जहाँ थार सवार युवकों ने गाड़ी की टंकी फुल करवाई और बिना पैसे दिए तेजी से फरार हो गए।

पंप कर्मचारियों ने जब साहस दिखाते हुए बाइक से पीछा किया, तो थार चालक ने रुकने के बजाय कर्मचारी की बाइक में टक्कर मार दी। खौफनाक मंजर तब देखने को मिला जब थार चालक ने बाइक और कर्मचारी को दादरी थाना क्षेत्र तक करीब 10 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा। इस जानलेवा हमले में पंप कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी फैलते ही पुलिस हरकत में आई। दादरी पुलिस ने घेराबंदी कर थार को कब्जे में ले लिया है और मुख्य आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब गाड़ी में सवार अन्य युवकों की तलाश कर रही है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.