हापुड़: टेलीग्राम लिंक के जरिए युवती से ₹3.20 लाख की ठगी, साइबर थाना पुलिस ने दर्ज की FIR

हापुड़

हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में साइबर अपराधियों ने एक युवती को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। जालसाजों ने युवती को मुनाफे का लालच देकर करीब 3.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में साइबर अपराधियों ने एक युवती को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। जालसाजों ने युवती को मुनाफे का लालच देकर करीब 3.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, ठगों ने युवती से टेलीग्राम (Telegram) ऐप के माध्यम से संपर्क किया था। उसे एक संदिग्ध लिंक भेजकर आईडी बनवाई गई और निवेश के बदले भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद, आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में युवती से कुल 3.20 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

जब युवती ने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया, जिसके बाद पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। हापुड़ साइबर सेल अब ट्रांजैक्शन डिटेल्स और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए अपराधियों को ट्रैक करने में जुटी है। पुलिस ने नागरिकों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.