सहारनपुर: लूट कांड का बड़ा खुलासा, फतेहपुर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद की फतेहपुर पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद की फतेहपुर पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष विनय शर्मा के कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 92 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव और अरुण के रूप में हुई है। ये दोनों लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।

फतेहपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम कसी जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.