मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने किया कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए कड़े निर्देश

लखनऊ

लखनऊ जनपद के प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट परिसर का सघन निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट परिसर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय से की, जहाँ उन्होंने एक-एक कर समस्त पटलों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके पटल से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने फाइलों के रख-रखाव और लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य निर्देश

मास्टर रजिस्टर: मंडलायुक्त ने सभी अनुभागों में ‘मास्टर रजिस्टर’ तैयार करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि कार्यों की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके।

समयबद्धता: उन्होंने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय उपस्थित होने और पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

स्वच्छता: कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थित रिकॉर्ड रूम बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस दौरान कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हें मंडलायुक्त ने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के सुझाव भी दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.