महराजगंज : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत; परिजनों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में रविवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में रविवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है।

फ्लाई-ओवर के पास हुआ हादसा

यह दर्दनाक दुर्घटना महराजगंज के नेशनल हाईवे-24 पर कुन्सेरवां स्थित निर्माणाधीन फ्लाई-ओवर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ़्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

परिजनों का फूटा गुस्सा, हाईवे जाम

मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। घंटों तक आवागमन बाधित रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस प्रशासन मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) तत्काल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस अधिकारी आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Voice Of News24