गुलावठी (बुलंदशहर)
बुलंदशहर जनपद के गुलावठी में आदित्य गर्ग एवं वैष्णवी ने CBSC बोर्ड इंटरमीडिएट में लहराया परचम,विद्यालय का नाम किया गौरवान्वित। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज 13 मई को सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें गुलावठी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सुरेश चंद अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलावठी (बुलंदशहर) के मेधावी छात्र आदित्य गर्ग एवं वैष्णवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंटरमीडिएट में 96.6% अंक लाकर गुलावठी क्षेत्र में शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। वहीं रिया ने 94.8%,खुशी गुप्ता 93.6%,कशिश 91.4%, नैंसी 88%, प्रथम 87.2% पलक 87% अंक प्राप्त किये।दोनों विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व का अवसर प्रदान किया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय सदैव से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जिसका परिणाम इस प्रकार की उपलब्धियों के रूप में सामने आता है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन वी.के. अग्रवाल, स्कूल डायरेक्टर मयंक अग्रवाल स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर शुभम अग्रवाल एवं स्कूल प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने दोनों टॉपर्स को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय परिवार एवं समस्त स्टाफ ने भी इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Voice Of News 24























