डिबाई (बुलंदशहर)
जनपद बुलंदशहर के डिबाई में स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पला कसेर में समर कैंप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन छात्राओं को भाषा संबंधी दी गई जानकारी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में समर कैंप का शुभारंभ हुआ। विभागीय आदेशों के अनुपालन में शुरू हुए इस कैंप के पहले दिन छात्राओं को भाषा संबंधी जानकारी दी गई।
छात्राओं ने हिंदी और अंग्रेजी वर्णमाला के साथ-साथ गुजराती में स्वर और व्यंजनों को लिखने का तरीका सीखा। उन्हें भाषा के अलावा गिनती, पहाड़े और संख्याओं के बारे में भी बताया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने बताया कि यह कैंप छात्राओं की वर्तनी संबंधी त्रुटियों को दूर करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह छात्राओं के समग्र विकास में लाभकारी सिद्ध होगा।

पहले दिन स्मार्ट क्लास, अटल टिंकरिंग और गणित लैब में स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से छात्राओं को भाषा संबंधी ज्ञान प्रदान किया गया। प्रवक्ता लक्ष्मीकांत, दिनेश चंद्र, प्रमोद कुमार सिंह, वीर प्रताप सिंह, अवधेश कुमार, काजल राघव, इकरा तस्दीक और सुरेंद्र सिंह ने पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी।
Voice Of News 24






















