बुलंदशहर: श्मशान घाट में मिला UPPCL के ठेकेदार का लहूलुहान शव; सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

सिकंदराबाद

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र चौकी के गांव शेरपुर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के श्मशान घाट में एक युवक का शव बरामद हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र चौकी के गांव शेरपुर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के श्मशान घाट में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान UPPCL (उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) की कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के रूप में हुई है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

कल रात से लापता था युवक

मृतक की पहचान 35 वर्षीय रवित कश्यप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी था और यहाँ बिजली विभाग की कार्यदायी संस्था में ठेकेदारी का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार, रवित मंगलवार रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव शेरपुर के श्मशान घाट में पड़ा मिला।

सिर पर गहरे जख्म, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी  और भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है।डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या कहीं और कर शव यहाँ फेंका गया है या वारदात इसी स्थान पर हुई।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

एसएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स और औद्योगिक क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि रात के समय रवित के साथ मौजूद रहे लोगों की पहचान की जा सके।

हत्या की इस वारदात से क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र और बिजली विभाग के कर्मचारियों में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.