अनूपशहर: यूरिया तस्कर घोटाले में बड़ी कार्रवाई; पीएससी का भंडार नायक गिरफ्तार, मुकदमे में बढ़ाई गई संगीन धाराएं

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाना क्षेत्र में चर्चित ‘इफको यूरिया तस्कर घोटाले’ में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाना क्षेत्र में चर्चित ‘इफको यूरिया तस्कर घोटाले’ में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त पीएससी  में भंडार नायक के पद पर तैनात है और लंबे समय से इस मामले में वांछित चल रहा था।

भंडार नायक रामेंद्र सिंह गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामेंद्र सिंह पुत्र पूरन सिंह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मूल रूप से जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर अंतर्गत ग्राम बगड़पुर का निवासी है। रामेंद्र सिंह पर सरकारी यूरिया की तस्करी और घोटाले में संलिप्त होने का गंभीर आरोप है।

मुकदमे में बढ़ाई गई धाराएं

इफको यूरिया घोटाले के संबंध में थाना अनूपशहर पर पूर्व में ही मु0अ0सं0 206/2026 के तहत धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विवेचना में खुलासा: पुलिस द्वारा की गई गहन जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।अब इस मामले में धारा 338, 340, 336 और 331 के तहत भी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है, जिससे अभियुक्त की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश

पुलिस प्रशासन का कहना है कि उर्वरक और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस घोटाले में शामिल अन्य कड़ियों और नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.