सिसवा: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 100 मेधावी छात्र शैक्षणिक टूर पर रवाना, चेयरमैन प्रतिनिधि ने दिखाई हरी झंडी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में रविवार को उस समय भारी उत्साह देखने को मिला, जब ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के अंतर्गत 100 चयनित बच्चों को शैक्षणिक यात्रा (एजुकेशनल टूर) के लिए रवाना किया गया।

महराजगंज जनपद के सिसवा विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में रविवार को उस समय भारी उत्साह देखने को मिला, जब ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के अंतर्गत 100 चयनित बच्चों को शैक्षणिक यात्रा (एजुकेशनल टूर) के लिए रवाना किया गया। सिसवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने ब्लॉक संसाधन केंद्र से दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बच्चों के विकास के लिए जरूरी है देशाटन

मुख्य अतिथि गिरिजेश जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक टूर से समाज के हर तबके के बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नई जगहों को देखने से बच्चों की जिज्ञासा बढ़ती है और इससे समाज को मजबूती मिलती है।

चिड़ियाघर और रेल म्यूजियम का करेंगे दीदार

यात्रा प्रभारी वरिष्ठ एआरपी अरविंद जायसवाल ने बताया कि विज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित इन 100 बच्चों को गोरखपुर स्थित चिड़ियाघर, रेल म्यूजियम, एम्स और फर्टिलाइजर प्लांट का भ्रमण कराया जाएगा। शासन द्वारा बच्चों को विशेष ड्रेस, जलपान और भोजन की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।

शिक्षकों की रही मौजूदगी

इस यात्रा के दौरान सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए एआरपी देवेंद्र पटेल, सूरज यादव, बैजनाथ प्रजापति, अंशिका द्विवेदी और धनंजय शुक्ला सहित कई शिक्षक बच्चों के साथ मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News24