बुलंदशहर: हर्ष फायरिंग में 8 वर्षीय बच्चा कोमा में, FIR में आरोपी पिता का नाम ‘पेन’ से जोड़ने पर पुलिस सवालों के घेरे में

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के हर्ष फायरिंग की एक दर्दनाक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 19 फरवरी को एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में 8 वर्षीय मासूम रेयांश सोनी के सिर में गोली लग गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के हर्ष फायरिंग की एक दर्दनाक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 19 फरवरी को एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में 8 वर्षीय मासूम रेयांश सोनी के सिर में गोली लग गई। बच्चा फिलहाल नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर है और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

क्या है पूरा मामला?

घटना नगर की सुनारों वाली गली में रोबिन वर्मा उर्फ रिंकू के घर आयोजित शादी समारोह की है। आरोप है कि रिंकू ने अपने 16 वर्षीय बेटे के हाथ में अपनी लाइसेंसी पिस्टल थमा दी। किशोर द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली पास खड़े रेयांश के जबड़े को चीरते हुए सिर में जा धंसी।

पुलिस पर गंभीर आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मुख्य आरोपी रोबिन वर्मा को बचाने की कोशिश की। ऑनलाइन दर्ज FIR में केवल किशोर का नाम था। भारी विरोध के बाद पुलिस ने पेन से लिखकर पिता का नाम एफआईआर में जोड़ा।

प्रशासनिक पक्ष

मामले में मचे हंगामे के बाद सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने सफाई देते हुए कहा कि नाम गलती से छूट गया था, जिसे अब शामिल कर लिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को तत्काल निरस्त करने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

 

Voice Of News24