औरैया में हैवानियत: 5 साल के मासूम को ₹10 का लालच देकर बाइक सवार ने किया कुकर्म, हालत गंभीर

औरैया

औरैया जनपद के थाना कुदरकोट क्षेत्र में रविवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक अज्ञात दरिंदे ने 5 वर्षीय मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के थाना कुदरकोट क्षेत्र में रविवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक अज्ञात दरिंदे ने 5 वर्षीय मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया। मासूम को गंभीर हालत में लहूलुहान स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जंगल में ले जाकर की दरिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चा अपनी दादी के पास खेत पर जा रहा था। तभी कुदरकोट की ओर से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक वहाँ पहुँचा। उसने मासूम को ₹10 का लालच देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और पास के बबूल के जंगलों में ले गया। वहाँ आरोपी ने मासूम के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे छोड़कर फरार हो गया।

लहूलुहान हालत में घर पहुँचा मासूम

जब बच्चा रोता-चिल्लाता और लहूलुहान हालत में घर पहुँचा, तो उसकी स्थिति देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले गए, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार किया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पीड़ित के बाबा ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उस ‘सफेद अपाचे’ सवार दरिंदे की पहचान की जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News24