सिद्धार्थनगर: दवा विक्रेता समिति की बैठक में एकजुटता पर जोर; ‘मधुमक्खियों की तरह संगठित रहें व्यापारी’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के दवा विक्रेता समिति सिद्धार्थनगर की नगर इकाई की कार्यकारिणी बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापारिक नैतिकता और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के दवा विक्रेता समिति सिद्धार्थनगर की नगर इकाई की कार्यकारिणी बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापारिक नैतिकता और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठित रहने में ही शक्ति

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने दवा विक्रेताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी व्यापारी लालच में आकर प्रतिबंधित दवाएं न बेचे, क्योंकि एक की गलती से पूरे संगठन की बदनामी होती है। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या की स्थिति में संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।

ईमानदारी से करें व्यापार

नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध राय ने कहा कि दवा विक्रेता जीवन रक्षक दवाएं बेचकर समाज की सेवा कर रहे हैं, इसलिए उन्हें अपने कार्य में पारदर्शिता रखनी चाहिए। वहीं, नगर महासचिव मुजीबुल्लाह (मुजीब) ने एक बेहतरीन उदाहरण देते हुए कहा, “यदि शहद जैसा मीठा परिणाम चाहिए, तो मधुमक्खियों की तरह एक बने रहें और निरंतर एक प्लेटफॉर्म पर संगठित रहें।”

बैठक में मुख्य उपस्थिति

बैठक में जिला महासचिव मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, संगठन मंत्री अब्दुल्ला खान, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, सत्येंद्र गुप्ता, चेयरमैन एमटी खान, संयुक्त मंत्री राहुल अग्रहरि, अनवर खान, तैयब सिद्दीकी, अबरार खान और दयाराम गुप्ता सहित कार्यकारिणी के अनेक सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.