महराजगंज
महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक भगाने लगा, जिससे युवती की साइकिल ट्रक के नीचे फंसकर करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही।

काम से घर लौट रही थी युवती
जानकारी के अनुसार, कमासिन खुर्द निवासी हीना (18) पनियरा कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। रविवार शाम वह अपनी ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रही थी। तभी परतावल-पनियरा मार्ग पर करमहिया नहर के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। हीना सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

साहसी लोगों ने पीछा कर पकड़ा, चालक ने कबूला नशा
हादसे के बाद ट्रक के नीचे फंसी साइकिल से निकलती चिंगारियों को देख स्थानीय लोगों ने दिलेरी दिखाई और पीछा कर ट्रक को दुर्गा मंदिर चौराहे पर घेर लिया। लोगों ने जब चालक को पकड़ा तो उसने शर्मनाक बयान देते हुए कबूल किया कि वह शराब पीकर वाहन चला रहा था। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक के नीचे फंसी साइकिल को निकाला और घायल हीना को पीएचसी पहुँचाया, जहाँ से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना पर पहुँची पनियरा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
औरैया: तिरंगा मैदान में विधिक सेवा शिविर का आयोजन; न्याय और योजनाओं से रूबरू हुए ग्रामीणhttps://t.co/A78waklBQ6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 22, 2026




















