ऑपरेशन मुस्कान: फफूँद पुलिस ने 1 घंटे में ढूँढ निकाली नानी के घर से लापता 3 साल की मासूम

औरैया

औरैया जनपद के फफूँद पुलिस की मुस्तैदी और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत रविवार को एक मासूम बच्ची को उसके परिवार से मिलाकर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के फफूँद पुलिस की मुस्तैदी और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत रविवार को एक मासूम बच्ची को उसके परिवार से मिलाकर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। नानी के घर आई एक 3 वर्षीय बालिका के अचानक लापता होने से परिजनों में कोहराम मच गया था, जिसे पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

क्या था मामला?

ग्राम जसा का पुर्वा (लालपुर) निवासी एक महिला अपनी 3 वर्षीय पुत्री के साथ अपनी मायके आई हुई थी। रविवार को बच्ची अचानक घर के बाहर से खेलते हुए कहीं निकल गई। काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची नहीं मिली, तो बदहवास परिजनों ने थाना फफूँद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही प्रभारी राजीव कुमार और PRV 8080 की टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने बिना समय गंवाए गांव और आसपास के रास्तों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस की सक्रियता का ही परिणाम रहा कि गुमशुदा बालिका को मात्र 1 घंटे के अंदर सुरक्षित ढूंढ लिया गया।

परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसू

जैसे ही पुलिस ने मासूम बच्ची को उसकी माँ और नानी के सुपुर्द किया, परिजनों की आँखों से खुशी के आँसू छलक पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने फफूँद पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। बरामद करने वाली टीम में उ.नि. राजीव कुमार, का. पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम बहादुर, रघुवीर सिंह और पीआरवी कर्मी सोनू व होमगार्ड राजनारायण शामिल रहे।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.