डिबाई: जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 251 महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के जरगवां स्थित श्री सिद्ध बाबा धाम में रविवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के जरगवां स्थित श्री सिद्ध बाबा धाम में रविवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन श्रद्धा और भक्ति से सराबोर एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

7 किलोमीटर की पैदल यात्रा

सुबह करीब 11 बजे रामघाट गंगा तट पर 251 माता-बहनों ने विधिवत पूजन और गंगा स्नान के बाद कलश धारण किए। इसके बाद श्रद्धालु महिलाएं गंगा नदी से सिद्ध बाबा धाम तक लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर कथा स्थल पहुँचीं। पूरा मार्ग ‘हर-हर गंगे’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

2 मार्च तक चलेगी कथा

कथा व्यास स्वामी कांताचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित यह कथा 2 मार्च तक चलेगी। आयोजन समिति के सदस्यों—निशु शर्मा, राजू शर्मा और ओमपाल यादव ने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन प्रवचन और भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार किया जाएगा। कलश यात्रा के सिद्ध बाबा धाम पहुँचने पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.