मेरठ: बेगमपुल स्टेशन का नाम बदलने की उठी मांग, हिंदू संगठन ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

मेरठ

मेरठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरठ मेट्रो और रैपिड रेल के भव्य उद्घाटन के बीच एक नया विवाद सामने आया है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने ‘बेगमपुल’ मेट्रो-रैपिड रेल स्टेशन का नाम बदलने की पुरजोर मांग की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरठ मेट्रो और रैपिड रेल के भव्य उद्घाटन के बीच एक नया विवाद सामने आया है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने ‘बेगमपुल’ मेट्रो-रैपिड रेल स्टेशन का नाम बदलने की पुरजोर मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष अपील की है।

‘क्रांति की धरा’ पर नाम का विरोध

सचिन सिरोही का तर्क है कि मेरठ ‘क्रांति की धरती’ है और यहाँ किसी स्टेशन का नाम ‘बेगम’ के नाम पर होना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया है कि बेगमपुल स्टेशन का नाम बदलकर ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ या किसी अन्य महान हिंदू योद्धा के नाम पर रखा जाना चाहिए।

आंदोलन की चेतावनी

संगठन ने मेरठ-दिल्ली रैपिड रेल परियोजना के लिए सरकार का आभार तो जताया, लेकिन साथ ही एक कड़ी चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि यदि उद्घाटन के बाद भी स्टेशन का नाम नहीं बदला गया, तो वे नाम परिवर्तन के लिए एक बड़ा जन-आंदोलन शुरू करेंगे। वर्तमान में बेगमपुल स्टेशन इस हाई-स्पीड कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहाँ से लाखों यात्रियों का आवागमन होना है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.