महराजगंज
महराजगंज जनपद के मिठौरा क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया स्थित चंडी कुटी में आज से नौ दिवसीय श्री 108 रुद्र महायज्ञ का शंखनाद हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मिठौरा क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया स्थित चंडी कुटी में आज से नौ दिवसीय श्री 108 रुद्र महायज्ञ का शंखनाद हो गया। यज्ञ के प्रथम दिन आयोजित भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। हाथी-घोड़ों और सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जयकारों से गूंजा खजुरिया
वैदिक मंत्रोच्चार और गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। ऊँ नमः शिवाय के जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के यज्ञ स्थल पहुँचते ही विद्वान पंडितों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान और कलश स्थापना की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
नौ दिनों तक चलेगा आध्यात्मिक समागम
यज्ञ का आयोजन अध्यक्ष उमा गिरी महंत के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक अनिरुद्ध गुप्ता सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु जुटे हुए हैं। आयोजकों ने बताया कि अगले नौ दिनों तक यहाँ निरंतर पूजन, हवन और आध्यात्मिक प्रवचन होंगे, जिससे क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति का संचार होगा।
बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ीhttps://t.co/IFMjBxAhwh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2026























