महराजगंज
महराजगंज जनपद के थाना बरगदवा अंतर्गत पिपरा गांव के टोला असोगवां में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहाँ 35 वर्षीय विवाहिता साहिमा का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटकता मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना बरगदवा अंतर्गत पिपरा गांव के टोला असोगवां में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहाँ 35 वर्षीय विवाहिता साहिमा का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटकता मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका के पति सलीम मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं, जबकि साहिमा घर पर अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी।
मासूमों की चीख से दहला गांव
मिली जानकारी के अनुसार, साहिमा किसी बात को लेकर अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर जब बच्चों ने कमरे में झाँका, तो मां का शव लटका देख वे दहाड़ मारकर रोने लगे। मासूमों की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीण मंजर देख सन्न रह गए। घटना की सूचना पर पहुंची बरगदवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस की जांच जारी
थानाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन खुदकुशी के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ीhttps://t.co/IFMjBxAhwh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2026























