महराजगंज
महराजगंज जनपद के विकास खंड लक्ष्मीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरवा बनकटवा में सरकारी राशन के वितरण में भारी धांधली और कोटेदार की मनमानी का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड लक्ष्मीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरवा बनकटवा में सरकारी राशन के वितरण में भारी धांधली और कोटेदार की मनमानी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोटेदार गरीबों के हक पर डाका डालते हुए उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दे रहा है।
राशन माफिया की धौंस से ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार न केवल घटतौली कर रहा है, बल्कि विरोध करने पर दबंगई और अभद्र व्यवहार पर उतारू हो जाता है। वीडियो में कोटेदार की कथित गुंडागर्दी साफ कैद हुई है, जिससे क्षेत्र के कार्डधारकों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ‘गरीबों का निवाला’ छीनने वाले इस राशन माफिया को विभाग का संरक्षण प्राप्त है।
DM और SDM से सख्त कार्रवाई की गुहार
इस धांधली के उजागर होने के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी (DM) और SDM से मामले की लिखित शिकायत कर कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई और दुकान के निलंबन की मांग की है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद आपूर्ति विभाग (Supply Department) भी जांच के घेरे में है। अब देखना यह है कि प्रशासन इन गरीब परिवारों को न्याय दिला पाता है या भ्रष्टाचार का यह खेल यूँ ही चलता रहेगा।
बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ीhttps://t.co/IFMjBxAhwh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2026





















