महराजगंज
महराजगंज जनपद के आगामी नेपाल चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी नेपाल चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम के नेतृत्व में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ) के जवानों ने नौतनवा व सोनौली क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान संयुक्त टीमों ने मुख्य मार्गों, बाजारों, होटलों और ढाबों की गहन जांच-पड़ताल की। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण संदिग्ध गतिविधियों और अवैध आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। CO अंकुर गौतम ने ग्रामीणों व व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और किसी भी संदिग्ध सूचना को तत्काल पुलिस से साझा करने की अपील की।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहनों की चेकिंग और पहचान पत्र की जांच तेज कर दी गई है। इस सक्रियता से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।
बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ीhttps://t.co/IFMjBxAhwh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2026





















