महराजगंज
महराजगंज जनपद की गौशालाओं में व्याप्त अव्यवस्था और गोवंशों की असमय मौत के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की गौशालाओं में व्याप्त अव्यवस्था और गोवंशों की असमय मौत के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर के व्यस्त सक्सेना चौक पर गोवंश का कंकाल रखकर करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप रहा।

बदहाली देख भड़के कार्यकर्ता
विहिप संयोजक हरिशंकर प्रताप कुशवाहा और बजरंग दल जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सदर क्षेत्र की चेहरी और अहमदपुर हड़हवां गौशाला पहुँचे थे। वहाँ मृत गोवंशों के अवशेष और चारे-पानी के अभाव को देख कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और शाम करीब 4:15 बजे कंकाल के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उचित उपचार और संसाधनों की कमी से गोवंश दम तोड़ रहे हैं।
प्रशासनिक आश्वासन पर खुला जाम
हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मौके पर पहुँचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शाम करीब 5:35 बजे ज्ञापन सौंपने के बाद धरना समाप्त हुआ और आवागमन बहाल हो सका। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र होगा।
महराजगंज: पंचायत सहायकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापनhttps://t.co/eVOpcWE5hj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 17, 2026























