बलिया
बलिया जनपद के जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद यह देश की आठवीं जनगणना होगी, जो पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगी। इस बार नागरिकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपना विवरण दर्ज करने की आधुनिक सुविधा मिलेगी।
प्रशिक्षण और नियुक्तियों पर जोर
डीएम ने निर्देश दिया कि गणना कार्य के लिए शिक्षक, लेखपाल और अन्य कर्मियों की नियुक्तियां जल्द की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी इस प्रकार लगाई जाए जिससे नियमित सरकारी कार्य प्रभावित न हों। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सुपरवाइजरों और इन्वेस्टिगेटर्स को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नौ सदस्यीय समिति लेगी निर्णय
जनगणना की निगरानी हेतु 9 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें सीडीओ, बीएसए और जिला सूचना अधिकारी जैसे मुख्य अधिकारी शामिल रहेंगे। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज और एडीएम अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने का संकल्प दोहराया है।
दौलतनगर में 230 मीटर पक्की सड़क का निर्माण: ग्रामीणों को मिली कीचड़ और कच्चे रास्ते से मुक्तिhttps://t.co/fYrfHTo0ht
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 16, 2026




















