बलिया: सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू; 19 केंद्रों पर 9,000 छात्र देंगे परीक्षा

बलिया

बलिया जनपद में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं मंगलवार, 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं मंगलवार, 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही हैं। इस वर्ष जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर 9,000 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रशासन और बोर्ड ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

‘हैप्पी टाइम’ के रूप में मनाएं परीक्षा सिटी कोऑर्डिनेटर

सिटी कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड ने इस परीक्षा को ‘हैप्पी टाइम’ का नाम दिया है। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या यूट्यूब पर प्रसारित होने वाले किसी भी भ्रामक संदेश पर ध्यान न दें। परीक्षार्थी केवल एडमिट कार्ड और केंद्र पर दिए गए आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और तनावमुक्त होकर अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करें।

सुरक्षा और निगरानी के कड़े प्रबंध

सीसीटीवी निगरानी: सभी 19 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी।

प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह वर्जित हैं।

प्रवेश समय: केंद्रों पर प्रातः 9:00 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। मुख्य द्वार पर सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) की व्यवस्था की गई है।

पारदर्शिता: केंद्रीय टीम की सीधी निगरानी में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय पर केंद्र पहुँचने और बोर्ड के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का आग्रह किया है।

 

Voice Of News24