गोंडा: निजी अस्पताल में लापरवाही का आरोप, नवजात के बाद प्रसूता की भी मौत; परिजनों का हंगामा

गोंडा

गोंडा जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के जीवनदीप चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। पयागपुर निवासी 30 वर्षीय पूजा सिंह की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोंडा जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के जीवनदीप चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। पयागपुर निवासी 30 वर्षीय पूजा सिंह की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हृदयविदारक पहलू यह है कि पांच दिन पहले ही इसी अस्पताल में पूजा के नवजात बच्चे की भी मौत हो गई थी।

परिजनों का आरोप: डॉक्टरों ने रखा अंधेरे में

मृतका के देवर रामसिंह के अनुसार, पूजा को 6 फरवरी को भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने सामान्य स्थिति बताकर घर भेज दिया और नियमित इंजेक्शन के लिए बुलाते रहे। 10 फरवरी को हालत बिगड़ने पर दोबारा भर्ती किया गया और ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराई गई, जिसमें नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद भी डॉक्टरों ने महिला की स्थिति सामान्य बताई और 5 दिनों तक अस्पताल में ही रखा, लेकिन आज अचानक उनकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन की सफाई

दूसरी ओर, जीवनदीप चिकित्सालय की डॉ. सुवर्णा कुमार ने लापरवाही के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मरीज की तबीयत अत्यधिक खराब होने के कारण उनकी मृत्यु हुई है। उन्होंने तर्क दिया कि कोई भी अस्पताल जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा नहीं करता और परिजन आरोप लगाने के लिए स्वतंत्र हैं।

पुलिस जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पति सर्वेश सिंह और अन्य परिजनों ने प्रशासन से अस्पताल के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.