बुलंदशहर: सड़कों पर स्टंटबाजों का तांडव, पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली नगर और देहात क्षेत्रों में स्टंटबाजों के बढ़ते हौसलों ने राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। सूरज ढलते ही सड़कों पर हुड़दंग शुरू हो जाता है, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली नगर और देहात क्षेत्रों में स्टंटबाजों के बढ़ते हौसलों ने राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। सूरज ढलते ही सड़कों पर हुड़दंग शुरू हो जाता है, जिससे आम जनता में डर का माहौल है। सोमवार रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चार-पांच युवक चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर डांस और हूटिंग कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये युवक नशे में धुत थे और गंगानगर पार्क के पास टहल रही युवतियों पर फब्तियां भी कस रहे थे। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है। पुलिस केवल वीडियो वायरल होने के बाद ही चालान की औपचारिक कार्रवाई करती है, जिससे अराजक तत्वों में कानून का खौफ खत्म हो गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Voice Of News24