लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज उस वक्त एक बेहद असहज स्थिति पैदा हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज उस वक्त एक बेहद असहज स्थिति पैदा हो गई। जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सदन की कार्यवाही और विधायकों के व्यवहार से बुरी तरह नाराज होकर अपनी सीट से उठकर चले गए। अध्यक्ष की नाराजगी का आलम यह था कि उन्होंने अपना हेडफोन मेज पर फेंक दिया, जिससे पूरे सदन में अचानक सन्नाटा पसर गया।
मामला प्रश्नकाल के दौरान शुरू हुआ जब समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्तियों में आरक्षण और आयु सीमा में छूट को लेकर सवाल पूछे। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना जब इन सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी रागिनी सोनकर ने कुछ टीका-टिप्पणी करने का प्रयास किया। अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें टोकते हुए बैठने और जवाब सुनने का निर्देश दिया।
इसी बीच सत्ता पक्ष की ओर से बीजेपी विधायक केतकी सिंह और अन्य सदस्यों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते शोर-शराबे और अनुशासनहीनता को देख अध्यक्ष सतीश महाना का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा अब आप सदन चलाएंगे? ये मेरी जिम्मेदारी है।
इसके तुरंत बाद, नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अपना हेडफोन फेंका और सदन छोड़कर चले गए। सदन के इतिहास में इस तरह की नाराजगी कम ही देखने को मिलती है, जिसने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को हैरान कर दिया।
महराजगंज जनपद के सिंदूरिया थाना क्षेत्र स्थित झंझनपुर चौराहे के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्य मार्ग के किनारे एक पेड़ से 16 वर्षीय किशोर का शव लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान राज शर्मा के रूप में हुई है। pic.twitter.com/DiF2wJOq5v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 13, 2026























