बुलंदशहर: नाले में गिरने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बुगरासी क्षेत्र स्थित बरहाना गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ 19 वर्षीय युवक प्रिंस की नाले में गिरने से मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बुगरासी क्षेत्र स्थित बरहाना गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ 19 वर्षीय युवक प्रिंस की नाले में गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रिंस पुत्र सुरेंद्र गिरि बुधवार रात अंधेरे के कारण अपने घर के सामने बने गहरे नाले में जा गिरा।

नाला गंदगी और कीचड़ से लबालब था, जिसमें मुंह धंस जाने के कारण प्रिंस का दम घुट गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के ताऊ संजय गिरि ने बताया कि नाले की गहराई और उसमें जमा सिल्ट हादसे का मुख्य कारण बनी। गुरुवार सुबह गमगीन माहौल में भगवानपुर गंगा घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.