बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा को देखते हुए बुलंदशहर पुलिस ने यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा को देखते हुए बुलंदशहर पुलिस ने यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। आज रात 8 बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक जिले में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
प्रमुख डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग
प्रशासन के अनुसार, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली और अलीगढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
प्रतिबंधित मार्ग: भीमपुर दौराहा (डिबाई) से अनूपशहर, जहांगीराबाद मार्ग और स्याना अड्डा से अनूपशहर मार्ग पर भारी वाहन नहीं चल सकेंगे।
हल्के वाहनों के लिए व्यवस्था: छोटे वाहनों को नरौरा, शिकारपुर, गुलावठी और खुर्जा के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर जारी
पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है। किसी भी असुविधा या आपात स्थिति के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (9454403177) या यातायात प्रभारी (9412348613) पर संपर्क किया जा सकता है।
अनूपशहर: डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों का हंगामा@bulandshahrpol https://t.co/vKZaT2ubHT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026





















