बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता यशपाल उर्फ गुरुजी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता यशपाल उर्फ गुरुजी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगे थे।
सूत्रों के अनुसार, यशपाल गुरुजी के आचरण को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष ने एक विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी थी। रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद, पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।
पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन के भीतर किसी भी प्रकार की गुटबाजी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।
सावितगढ़ मिल में तौल कांटों की औचक जाँच: सभी कांटे पाए गए शुद्धhttps://t.co/rE0o3h4oyt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026




















