डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही है भाजपा सरकार: जगदंबिका पाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास भवन स्थित आंबेडकर सभागार में रविवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय समारोह का भव्य समापन हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास भवन स्थित आंबेडकर सभागार में रविवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय समारोह का भव्य समापन हुआ। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और देवेंद्र नाथ सामाजिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का अखंड भारत और राष्ट्रवाद का संकल्प ही आज भाजपा की वैचारिक नींव है। उन्होंने जोर देकर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारें डॉ. मुखर्जी के बलिदान और उनके राष्ट्र निर्माण के सपनों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही हैं।”

समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कलाकारों ने डॉ. मुखर्जी के जीवन संघर्षों को जीवंत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने निबंध, कविता और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ त्रिपाठी व प्रबंधक अरुण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आभार ज्ञापन अमित त्रिपाठी ने किया। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में विचार संगोष्ठी, सामाजिक समरसता रैली और कवि सम्मेलन जैसे विविध आयोजन किए गए। इस दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन, राम जियावन मौर्य और धमेंद्र पाठक सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व छात्र उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.