छतारी: नवागंतुक थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने संभाला कार्यभार, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद, नवनियुक्त थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने रविवार, 8 फरवरी को विधिवत रूप से छतारी थाने का चार्ज संभाल लिया है।

बुलंदशहर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद, नवनियुक्त थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने रविवार, 8 फरवरी को विधिवत रूप से छतारी थाने का चार्ज संभाल लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में एसएसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी कवीश कुमार और पंड्रावल चौकी प्रभारी अमृत लाल को लाइन हाजिर कर दिया था, जिसके बाद खुर्जा नगर थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक सुदेश कुमार को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यभार संभालते ही नवागंतुक थाना प्रभारी के सामने चुनौतियों का अंबार है। क्षेत्र में हाल ही में हुई कई बड़ी घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। इनमें गांव चौढ़ेरा में लाखों की डकैती, नारायणपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से उपजा तनाव और भुढ़ासी के पूर्व प्रधान की संदिग्ध मौत जैसे संवेदनशील मामले शामिल हैं।

अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना और जनता में सुरक्षा का भाव जगाना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा, “निर्दोष को कोई फंसाएगा नहीं और दोषी किसी भी सूरत में बचेगा नहीं।” उन्होंने लंबित मामलों की निष्पक्ष जांच कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.