ठूठीबारी: एम.एस. कान्वेंट स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 100 छात्रों ने दिखाया दम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी स्थित एम.एस. कान्वेंट प्ले वे स्कूल में छात्र-छात्राओं की बौद्धिक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से एक भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी स्थित एम.एस. कान्वेंट प्ले वे स्कूल में छात्र-छात्राओं की बौद्धिक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से एक भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

दो वर्गों में आयोजित हुई परीक्षा

प्रतियोगिता को पारदर्शिता और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इसे दो श्रेणियों— प्राइमरी एवं जूनियर वर्ग में विभाजित किया गया था। परीक्षा के दौरान अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया और विद्यालय के शिक्षकगण किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आए।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दीनानाथ रौनियार एवं फाउंडर अनीता देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य मोनू रौनियार की देखरेख में हुआ। शिक्षकों में मुख्य रूप से शकुंतला देवी, विजय लक्ष्मी गुप्त और विंदा यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

11 फरवरी को होगा वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता का परीक्षाफल घोषित करने के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

दिनांक: 11 फरवरी 2026 (बुधवार)

समय: सायं 3:00 बजे

विशेष: पुरस्कार वितरण के साथ ही विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम भी धूमधाम से मनाया जाएगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.