बुलंदशहर पुलिस ने लौटाया मुस्कान: 45 लाख रुपये के 164 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अपने खोए हुए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए बुलंदशहर पुलिस देवदूत बनकर सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अपने खोए हुए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए बुलंदशहर पुलिस देवदूत बनकर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, जनपदीय पुलिस ने जनवरी माह में गुम हुए 164 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। इन बरामद फोनों की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

CEIR पोर्टल बना वरदान

भारत सरकार द्वारा गुम या चोरी हुए मोबाइल फोनों की ट्रैकिंग के लिए विकसित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल इस अभियान में बेहद कारगर साबित हुआ। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के आदेशानुसार, बुलंदशहर पुलिस ने इस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की।

विभिन्न राज्यों से हुई बरामदगी

अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि विभिन्न राज्यों से इन फोनों को ट्रैक कर बरामद किया। इस तकनीकी अभियान का मुख्य उद्देश्य मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकना और आम जनता की मेहनत की कमाई को वापस दिलाना था।

चेहरों पर लौटी खुशी, पुलिस का जताया आभार

एसएसपी कार्यालय पर जब पीड़ितों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने बुलंदशहर पुलिस की कार्यप्रणाली और तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आम जनमानस में पुलिस के इस सराहनीय कार्य की काफी चर्चा है, जिससे पुलिस की छवि और अधिक सुदृढ़ हुई है।

 

 

Voice Of News 24