महराजगंज: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार्ड बांटने जा रहे पिता-पुत्र की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा कस्बे में रविवार की सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बेटी की शादी का पहला कार्ड बांटने जा रहे पिता और पुत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा कस्बे में रविवार की सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बेटी की शादी का पहला कार्ड बांटने जा रहे पिता और पुत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। विवेकानंद नगर निवासी राजू रौनियार और उनके बड़े पुत्र हरिश्चंद्र की इस हादसे में जान चली गई। 24 फरवरी को घर में शहनाइयां बजनी थीं, लेकिन इस हृदयविदारक घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

मंदिर में पहला कार्ड चढ़ाने जा रहे थे पिता-पुत्र

जानकारी के मुताबिक, विवेकानंद नगर निवासी 59 वर्षीय राजू रौनियार अपनी बेटी की शादी का पहला निमंत्रण पत्र हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा मंदिर में चढ़ाने जा रहे थे। उनके साथ उनका 32 वर्षीय बड़ा पुत्र हरिश्चंद्र रौनियार बाइक चला रहा था। जैसे ही दोनों बउरहवा मंदिर के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित गिट्टी लदी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने राजू रौनियार को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुत्र हरिश्चंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हरिश्चंद्र ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.