लखीमपुर: नशे में ड्यूटी करना ग्राम पंचायत अधिकारी को पड़ा भारी, सीडीओ ने किया सस्पेंड

लखीमपुर

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक मितौली में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण ध्वज मिश्र को सरकारी ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक मितौली में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण ध्वज मिश्र को सरकारी ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अभिषेक कुमार ने यह सख्त कार्रवाई अधिकारी के नशे की हालत में पाए जाने पर की है।

जानकारी के अनुसार, अरुण ध्वज मिश्र ड्यूटी के समय नशे की हालत में थे, जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुँची थी। मामले की गंभीरता और सरकारी मर्यादा के उल्लंघन को देखते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

प्रशासन की इस कार्रवाई से ब्लॉक कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सीडीओ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, नशा या अमर्यादित व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.