फतेहपुर: सड़क पर आग का गोला बनी चलती बाइक, दो भाई झुलसे, बाल-बाल बची जान

फतेहपुर

फतेहपुर गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली मोड़ के पास एक खौफनाक हादसा सामने आया, जहाँ सड़क पर चल रही एक बाइक अचानक देखते ही देखते आग का गोला बन गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

फतेहपुर गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली मोड़ के पास एक खौफनाक हादसा सामने आया, जहाँ सड़क पर चल रही एक बाइक अचानक देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस घटना में बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से झुलस गए, हालांकि समय रहते कूदने से उनकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी अचानक बाइक के इंजन से धुआं और फिर तेज लपटें उठने लगीं। आग इतनी विकराल थी कि सवारों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और एक युवक आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गया। राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। गाजीपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जानकारी ली।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.