फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से एक की मौत, रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर ने गंवाई जान

फरीदाबाद

फरीदाबाद जनपद के विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार को उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक बड़ा झूला अचानक टूटकर नीचे गिर गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


फरीदाबाद जनपद के विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार को उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक बड़ा झूला अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बेहद दुखद रहा कि राहत कार्य के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर की भी तबीयत बिगड़ने या चोट लगने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल है और पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

 

 

Voice Of News 24