बलिया: सफाई व्यवस्था से नाराज सपा सभासद ने डीएम को सौंपा इस्तीफा, तहसील समाधान दिवस में मचा हड़कंप

बलिया

बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब समाजवादी पार्टी की एक महिला सभासद ने क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था से क्षुब्ध होकर अपना इस्तीफा जिलाधिकारी को सौंप दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब समाजवादी पार्टी की एक महिला सभासद ने क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था से क्षुब्ध होकर अपना इस्तीफा जिलाधिकारी को सौंप दिया। सिकंदरपुर नगर के वार्ड नंबर-1 की सभासद निर्मला देवी ने प्रशासनिक उपेक्षा और गंदगी के अंबार को अपने इस्तीफे का मुख्य कारण बताया है।

लापरवाही से आहत होकर उठाया कदम

सभासद निर्मला देवी का आरोप है कि उनके वार्ड में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिशासी अधिकारी (EO) मनोज पांडेय से शिकायत की गई, लेकिन हर बार उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। टूटी नालियों और सड़कों की मरम्मत न होने से वार्ड वासियों का जीना दूभर हो गया है, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कड़ा फैसला लिया।

जिलाधिकारी ने तुरंत लिया संज्ञान

तहसील समाधान दिवस में मौजूद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस्तीफा मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद ईओ को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई कार्य और मरम्मत शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम के आश्वासन और त्वरित कार्रवाई के आदेश के बाद मामले को शांत कराया गया। इस दौरान एसपी ओमवीर सिंह और एसडीएम सुनील कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि वार्ड की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.