रसड़ा: लाल बहादुर राजभर बने MSME PC इंडिया के डायरेक्टर, भव्य स्वागत से गूंजा रामलीला मैदान

बलिया

बलिया जनपद के विकास खंड रसड़ा के सिलहटा गांव के ग्राम प्रधान लाल बहादुर राजभर को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा MSME PC इंडिया का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के विकास खंड रसड़ा के सिलहटा गांव के ग्राम प्रधान लाल बहादुर राजभर को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा MSME PC इंडिया का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से जनपद के ग्राम प्रधानों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

शनिवार को रसड़ा के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम प्रधानों और प्रबुद्ध नागरिकों ने नवनियुक्त डायरेक्टर लाल बहादुर राजभर का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। दूसरी बार ग्राम प्रधान के रूप में सेवा दे रहे राजभर की इस नियुक्ति को उनकी कर्मठता का प्रतिफल बताया जा रहा है।

प्राथमिकता: लघु उद्योगों का विकास

स्वागत समारोह में राजेश राजभर, सलाउद्दीन अंसारी, विनय राजभर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। अपने संबोधन में नवनियुक्त डायरेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस नई भूमिका के माध्यम से वे युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में ठोस कार्य करेंगे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.